Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मजदूर के बेटे ने नीट 2025 में हासिल की 254वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन
#Trending

मजदूर के बेटे ने नीट 2025 में हासिल की 254वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

East Champaran News : संकल्प और परिश्रम से सफलता की कहानी रचने वाले सत्यम कुमार सिंह ने नीट 2025 परीक्षा में 254वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड के इनरवा फुलवार गांव निवासी सत्यम के पिता संजय सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि मां रिंकू देवी एक साधारण गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सत्यम ने अपने हौसले से वह कर दिखाया जिसकी लोग सिर्फ कल्पना करते हैं।

सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इनरवा फुलवार से हुई। इसके बाद उन्होंने एमएस कॉलेज मोतिहारी से इंटर की पढ़ाई पूरी की। नीट की तैयारी उन्होंने पटना स्थित गोल इंस्टीट्यूट से की, जहां से उन्हें उचित मार्गदर्शन मिला। इसके पहले वे एसआरटीसी कोचिंग संस्थान से भी जुड़े रहे। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

अपनी सफलता का श्रेय सत्यम ने पत्रकार प्रकाश सिंह, शिक्षकों राहुल मिश्रा, कुमार नितेश, रौशन कुमार के साथ-साथ अपने माता-पिता और दादा को दिया है। गोल इंस्टीट्यूट के एमडी बिपिन सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। सत्यम की सफलता ने यह साबित कर दिया कि साधारण परिवार का बेटा भी मेहनत और लगन से असाधारण ऊंचाइयों को छू सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बड़ी खुशखबरी! भारतीय छात्रों को कनाडा में मिलेगी ₹210 करोड़ की स्कॉलरशिप

March 7, 2026

ईरानी शाहेद से भी खतरनाक है स्वदेशी शेषनाग-150, स्वार्म अटैक से कांपेगा दुश्मन

March 7, 2026

गेतलसूद शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

March 6, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.