Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»गोरी त्वचा वालों में क्यों बढ़ रहा है स्किन कैंसर का खतरा?
Adda More..

गोरी त्वचा वालों में क्यों बढ़ रहा है स्किन कैंसर का खतरा?

नई रिसर्च और रिपोर्ट्स बता रही हैं कि गोरी त्वचा वाले लोगों में स्किन कैंसर के मामले सबसे ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह मेलानिन की कमी और यूवी किरणों का असर है।
By Samsul HaqueSeptember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में गोरी त्वचा वाले लोगों में स्किन कैंसर के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह त्वचा में मेलानिन की कमी मानी जा रही है। मेलानिन एक प्राकृतिक रंगद्रव्य है जो सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। गहरी त्वचा वाले लोगों में मेलानिन की मात्रा अधिक होती है, जिससे उनकी त्वचा सुरक्षित रहती है, लेकिन गोरी त्वचा वाले लोगों में इसकी कमी होने से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि गोरी त्वचा वाले लोगों में एमसीआईआर (MC1R) नामक जीन की गड़बड़ी भी स्किन कैंसर का बड़ा कारण है। यह जीन मेलानिन बनाने में मदद करता है, लेकिन समस्या होने पर शरीर पर्याप्त मेलानिन नहीं बना पाता। नतीजतन, उनकी त्वचा धूप के सीधे संपर्क में आने से जल्दी क्षतिग्रस्त होती है और मेलेनोमा जैसे खतरनाक स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में दुनिया भर में करीब 3.32 लाख नए स्किन कैंसर केस सामने आए। इनमें से 2.67 लाख केस सीधे-सीधे यूवी किरणों से जुड़े थे। इसका मतलब है कि धूप में लंबे समय तक रहना, टैनिंग करना और बिना सुरक्षा के धूप में निकलना सबसे बड़े कारण हैं।

अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट भी यही इशारा करती है। इसमें बताया गया है कि कॉकसियन मूल के लोगों में मेलेनोमा का खतरा जीवनभर में 2.6 प्रतिशत तक है। वहीं, अफ्रीकी और एशियाई मूल के लोगों में यह खतरा 0.1 प्रतिशत से भी कम है।

एआईएम एट मेलानोमा फाउंडेशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में अमेरिका में 200,000 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए, जिनमें से करीब 8 हजार मौतें हुईं। 2025 में यह आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गोरी त्वचा वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना, नियमित स्किन चेकअप कराना और टैनिंग बेड से दूरी बनाना बचाव के सबसे कारगर तरीके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.