Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»क्यों माना जाता है भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान? जानें इसके चमत्कारी फायदे
Adda More..

क्यों माना जाता है भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान? जानें इसके चमत्कारी फायदे

भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी आसन है, जो जांघों और कूल्हों को मजबूत बनाकर प्रसव को आसान करता है। यह योगासन पाचन सुधारने, तनाव कम करने और नींद की समस्या दूर करने में भी सहायक है।
By Samsul HaqueAugust 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: भद्रासन एक ऐसा आसन है जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होता है। ‘भद्र’ यानी शुभ और ‘आसन’ यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना यह योगासन स्थिरता बढ़ाने, मन को शांत करने और गर्भावस्था व मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने में सहायक है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है और मासिक धर्म की ऐंठन, पाचन संबंधी समस्याओं तथा तनाव को दूर करने में कारगर भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भद्रासन का नियमित अभ्यास जांघों, कमर और घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और दर्द की समस्या कम होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए यह आसन विशेष लाभकारी है, क्योंकि यह कूल्हों और जांघों को मजबूती देकर प्रसव को आसान बना सकता है। इसके अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर होता है, कब्ज और वात दोष जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, यह एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है और सिरदर्द, कमर दर्द तथा अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है।

भद्रासन किडनी और प्रोस्टेट के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आयुष मंत्रालय ने इसे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खजाना बताया है। यह आसन शरीर को स्थिर बनाता है, मन को शांत करता है और विभिन्न शारीरिक असुविधाओं को कम करने में मदद करता है। भद्रासन करने की विधि भी सरल है। इसके लिए व्यक्ति जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाए और दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाकर हाथों से थाम ले। इसके बाद कोहनियों से घुटनों पर हल्का दबाव डालें ताकि वे जमीन की ओर झुकें।

रीढ़ सीधी रखी जाए, कंधों को ढीला छोड़ा जाए और नजर सामने रखी जाए। इस अवस्था में गहरी सांस लेते हुए 2 से 5 मिनट तक बने रहना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भद्रासन खाली पेट किया जाना चाहिए। अगर घुटनों या कूल्हों में गंभीर दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। शुरुआत में इस आसन को ज्यादा देर तक करने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे अभ्यास का समय बढ़ाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए इसे योग विशेषज्ञ की देखरेख में करना सुरक्षित और अधिक लाभकारी होता है। कुल मिलाकर, भद्रासन न केवल गर्भवती महिलाओं के लिए, बल्कि हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य का खजाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.