Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»पृथ्वी पर इतना पानी कहां से आया? क्या इसे कोई एस्ट्रॉयड लाया, बना हुआ है रहस्य
Adda More..

पृथ्वी पर इतना पानी कहां से आया? क्या इसे कोई एस्ट्रॉयड लाया, बना हुआ है रहस्य

धरती पर पानी कहां से आया, ये आज भी रहस्य है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि पानी चट्टानों से निकला, जबकि दूसरी थ्योरी कहती है कि एस्ट्रॉयड और कॉमेट इसे अपने साथ लाए। जुपीटर और मार्स के पास मिले सबूतों के बाद भी यह पहेली पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है।
एडिटरBy एडिटरSeptember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Public Adda News: पृथ्वी का 71 फीसदी हिस्सा पानी में है, हमारा शरीर पानी से बना है, हमें जीवित रहने के लिए पानी की जरुरत है, लेकिन ये पृथ्वी पर आया कहां से यह एक सवाल है? क्या इसे कोई एस्ट्रॉयड अपने साथ लेकर आया या ये पहले से यहां मौजूद था? आखिर जीवन की ये सबसे जरूरी चीज आई कहां से है? धरती पर पानी के आने को लेकर दो मुख्य थ्योरी हैं।

वैज्ञानिकों ने जुपीटर और मार्स के आसपास बर्फीले मीटियोराइट कोन्ड्राइट खोजे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली थ्योरी कहती है कि साढ़े 400 करोड़ साल पहले धरती के बनने के दौरान यहां पर पहले से पानी मौजूद था। उस समय धरती की मैंटल लेयर में मौजूद चट्टानों में ही पानी था। शुरुआत में धरती बहुत ज्यादा गर्म थी, अगर ऐसा है भी तो इतनी गर्मी से पानी भाप में बदल जाना चाहिए। तापमान 2 हजार डिग्री से भी ज्यादा पहुंच चुका था। इस थ्योरी के मुताबिक ज्वालामुखी फटने से ये पानी चट्टानों से निकलकर, भाप बनकर वायुमंडल में पहुंचा और बाद में बारिश के रूप में धरती की सतह पर गिरा। विशेषज्ञों का मानना है कि धरती के अंदर की चट्टानों में महासागरों के मुकाबले 18 गुना ज्यादा पानी है। वहीं दूसरी थ्योरी से पता चलता है कि एस्ट्रॉयड्स बाहर से अपने साथ यहां पानी लेकर आए हैं। जब लेट हेवी बोम्बार्डमेंट के दौरान ये पृथ्वी से लगातार टकरा रहे थे, तब वह सतह पर पानी छोड़ गए।

वैज्ञानिकों ने जुपीटर और मार्स के आसपास कोन्ड्राइट नाम के बर्फीले मीटियोराइट खोजे हैं, जिनके मिनरल्स में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मॉलिक्यूल हैं। वहीं र्यूगू नाम के एक एस्टॉयड़ में धरती पर पाया जाने वाला पानी भी मिला है। हो सकता है कि धरती पर पानी एस्ट्रॉयड और कॉमेट के कारण आया हो, लेकिन पृथ्वी की चट्टानों में जो पानी है, वो एनस्टाटाइट नाम के एक दूसरे मिनरल से बनता है, जिसमें हल्के हाइड्रोजन के मॉलिक्यूल हैं, और वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी से इतने सारे एनस्टाटाइट वाले एस्ट्रॉयड एकसाथ टकराना असंभव है जो हमें इतनी ज्यादा मात्रा में पानी दे जाएं। इसलिए पृथ्वी पर पानी असल में कैसे आया ये अब भी साफ नहीं हो सका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026

PGIMER चंडीगढ़ में इंटरव्यू से पाएं नौकरी: SRF समेत कई पदों पर भर्ती शुरू

April 17, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.