अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं बचता। इसी वजह से मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर पेट की चर्बी सबसे पहले नजर आती है, जो न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है।
खाने-पीने की गलत आदतें और व्यायाम के लिए समय न निकाल पाना मोटापे के बड़े कारण माने जाते हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या इस समस्या को और बढ़ा देती है। लेकिन अगर आपके पास डाइटिंग और एक्सरसाइज का समय नहीं है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है।
कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप वजन को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं। सबसे पहले नींद पर ध्यान देना जरूरी है। रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लेना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कम नींद लेने से वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है।
अगर आपको सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक पीने की आदत है तो इसे छोड़ना ही बेहतर है। इन पेय पदार्थों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक की जगह सादा पानी पीने की आदत डालें, इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
वजन घटाने के लिए सही पोश्चर भी अहम भूमिका निभाता है। सीधे खड़े होकर चलना और बैठना पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। झुककर बैठने से पेट बाहर निकलता है और फैट बढ़ता है।
जब भी बैठें, घुटनों को मोड़कर कुछ सेकेंड के लिए सांस अंदर खींचकर पेट अंदर करने की कोशिश करें। अगर दिन में पांच से छह बार भी ऐसा कर लिया जाए तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है।
इन आसान उपायों को अपनाकर बिना ज्यादा मेहनत किए महिलाएं अपने बढ़ते वजन पर काबू पा सकती हैं और खुद को पहले से ज्यादा फिट महसूस कर सकती हैं।

