Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»रजाई छोड़ो, धूप ओढ़ो! सर्दियों में भी गर्मी का अहसास देंगी ये 5 जगहें
Adda More..

रजाई छोड़ो, धूप ओढ़ो! सर्दियों में भी गर्मी का अहसास देंगी ये 5 जगहें

उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड से बचना है? गोवा की लहरों से लेकर लक्षद्वीप के नीले पानी तक, ये हैं भारत की वो जगहें जहाँ सर्दियों में भी रहती है खुशनुमा गर्माहट।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Travel News in India: जब उत्तर भारत में कोहरे की चादर और बर्फीली हवाएं लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर देती हैं, तब देश के कुछ हिस्से ऐसे भी होते हैं जहाँ ‘सर्दी’ सिर्फ कैलेंडर में आती है, मौसम में नहीं। अगर आप भी कड़ाके की ठंड और रजाई से ऊब चुके हैं, तो भारत के इन समुद्री और ट्रॉपिकल ठिकानों का रुख करें। यहाँ न तो आपको भारी जैकेट की जरूरत पड़ेगी और न ही हीटर की। सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन भर की गुनगुनी धूप आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगह के बारे में-

इस खबर को भी पढ़ें : आंध्र का कश्मीर: लांबासिंगी जहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच जाता है?

गोवा : बीच पार्टी और समुद्र की गर्माहट

सर्दियों की छुट्टियों में गोवा जाना अच्छा है। दिसंबर–जनवरी में यहां का मौसम सुहावना और हल्का गर्म रहता है, जो समुद्र किनारे समय बिताने के लिए सही होता है। बीच पर बैठकर सनबाथिंग करना, लहरों में नहाना और बीच पार्टी का आनंद लेना सर्दियों में भी पूरी तरह संभव है। कैंडोलिम, बागा और कोलवा जैसे खूबसूरत बीच पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। इस मौसम में वॉटर स्पोर्ट्स, क्रूज नाइट और मस्ती से भरी नाइटलाइफ का भी जमकर लुत्फ उठाया जा सकता है। आमतौर पर तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

लक्षद्वीप : सूरज की गोद में बसी नीली दुनिया

यह सूरज की गोद में बसी नीली दुनिया है, जहां सालभर ठंड नहीं रहती है। सर्दियों में भी यहां पानी गुनगुना, आसमान साफ और कोरल रीफ अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आते हैं। लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग के साथ मिनिकॉय और कवरत्ती द्वीपों की सैर का आनंद लिया जा सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : पहाड़, नदी और हरियाली का संगम, झारखंड की ‘छोटी जन्नत’ पहाड़ भांगा

अंडमान-निकोबार: जहां सर्दी कभी आती ही नहीं

सर्दियों में ट्रॉपिकल एहसास के लिए अंडमान-निकोबार जाना एक शानदार विकल्प है। यहां सर्दी सिर्फ कैलेंडर में नजर आती है, मौसम में नहीं। समुद्र का पानी गुनगुना रहता है, जहां घंटों बैठा जा सकता है। यात्रा में हैवलॉक बीच, सेलुलर जेल म्यूजियम और ग्लास बोट राइड का आनंद लिया जा सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड की अनदेखी जन्नत: ‘पहाड़ भांगा’ के आगे शिमला भी फेल!

अल्लेप्पी (केरल): हाउसबोट की सवारी और समुद्री हवाएं

अल्लेप्पी (अलप्पुझा) में ठंड ज्यादा नहीं पड़ती। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां का तापमान आमतौर पर 20 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन में हल्की गर्मी और नमी महसूस होती है, जबकि सुबह और शाम का मौसम सुहावना रहता है। ठंडी हवाओं की जगह यहां समुद्री हवा चलती है, जो मौसम को आरामदायक बना देती हैं। इसलिए अल्लेप्पी सर्दियों में भी गर्म और प्लेजेंट बना रहता है।

पुडुचेरी : फ्रेंच वाइब्स और सुहावनी शामें

पुडुचेरी में सर्दियों के मौसम में भी ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां का तापमान आमतौर पर 18 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन में हल्की सी गर्मी महसूस होती है, जबकि सुबह और शाम का मौसम सुहावना रहता है। समुद्र के किनारे होने की वजह से यहां नमी बनी रहती है, जिस वजह से यहां सर्दियों में ह्यूमिडिटी महसूस हो सकती है। इसलिए पुडुचेरी सर्दियों में घूमने लायक शानदार जगह है।

इस खबर को भी पढ़ें : कनाडा के वे 5 शहर जहां जाकर आपको मिलेगा ‘जन्नत’ जैसा सुकून

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

इंटरनेट यूजर्स के मामले में चीन दुनिया में नंबर वन, जानें भारत का स्थान!

June 4, 2026

लैपटॉप और डेस्कटॉप ही बनेंगे AI सुपरकंप्यूटर, एनवीडिया का बड़ा धमाका!

June 4, 2026

NIT सिलचर में विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन!

June 4, 2026

RECENT ADDA.

वन विभाग के डैम निर्माण में बाल श्रम का आरोप, विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल

June 4, 2026

विधायक के चालक की ह’त्या से कोडरमा में बवाल, सड़क जाम और आगजनी

June 4, 2026

डिलीवरी बॉय पर हमला, Blinkit राइडर्स सड़क पर उतरे

June 4, 2026

जुगसलाई में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

June 4, 2026

तेंतोडीपोसी में हाथी का आतंक, ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका; सदर अस्पताल रेफर

June 4, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • वन विभाग के डैम निर्माण में बाल श्रम का आरोप, विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल
  • विधायक के चालक की ह’त्या से कोडरमा में बवाल, सड़क जाम और आगजनी
  • डिलीवरी बॉय पर हमला, Blinkit राइडर्स सड़क पर उतरे
  • जुगसलाई में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद
  • तेंतोडीपोसी में हाथी का आतंक, ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका; सदर अस्पताल रेफर

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.