अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती में पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें सब इंस्पेक्टर दुबे देवगुरु गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। यह घटना तब हुई जब पुलिस अपहरण की सूचना पर निजी वाहन में और सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची।
बात दें कि कहलगांव पुलिस को अपहरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद रात 10 बजे पुलिस टीम एक निजी गाड़ी में सादे कपड़ों में गांव पहुंची। गांव में किसी ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से कुल 18 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने एसआई दुबे देवगुरु सहित 4 पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने उन पर पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से भी मारा। मारपीट में एसआई दुबे देवगुरु को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
हमले की सूचना पर दूसरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें कहलगांव थाने के एसआई शत्रुघ्न कुमार, एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार और डीएसपी कल्याण आनंद शामिल थे। गांव वालों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। कुछ पुलिसकर्मियों के जूते मौके पर ही छूट गए। घायल अफसरों और पुलिसकर्मियों को एनटीपीसी अस्पताल और फिर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐसा प्रतीत होता है कि चूंकि पुलिस टीम सादे कपड़ों में और निजी वाहन में थी, गांव के मुहाने पर राजेश को रोकने की कोशिश के दौरान पुलिस के एक जवान द्वारा फायरिंग किए जाने से ग्रामीणों ने उन्हें अपराधी समझ लिया और उन पर हमला कर दिया।

