अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: SSB 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी डुबाटोला की विशेष टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। डुबाटोला वार्ड-12 में नाके पर जांच के दौरान टीम ने एक पिकअप से तस्करी के लिए लदे 100 बोरा भारतीय यूरिया जब्त किया।
नेपाल भेजने की थी तैयारी
यह सब्सिडाइज्ड यूरिया भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 171 के पास से नेपाल भेजा जा रहा था। जब SSB टीम ने कार्रवाई की तो पिकअप सहित पूरे यूरिया का स्टॉक दो किलोमीटर भारत साइड में ही पकड़ लिया गया।
चालक गिरफ्तार, गाड़ी कस्टम सुपुर्द
पिकअप चला रहे तस्कर को भी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जब्त यूरिया और पिकअप को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद फारबिसगंज कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। सीमा सुरक्षा बल की सक्रियता से यूरिया तस्करी की बड़ी कोशिश विफल हो गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

