Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»टेकऑफ के मिनटों बाद UPS का विमान क्रैश! 7 की मौ’त, 11 घायल – क्या हुआ आसमान में?
World

टेकऑफ के मिनटों बाद UPS का विमान क्रैश! 7 की मौ’त, 11 घायल – क्या हुआ आसमान में?

By Samsul HaqueNovember 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविल में मंगलवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यूपीएस (UPS) कार्गो फ्लाइट 2976 ने जैसे ही लुइसविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों बाद विमान जमीन में गिरकर क्रैश हो गया। हादसे की आवाज और उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया।

7 लोगों की मौत, 11 घायल – मौके पर हड़कंप

विमान हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया। कुछ घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक तेज धमाका हुआ और फिर आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दिया। लोग घबरा गए और कई घरों में अलार्म बज उठा।

UPS के सबसे बड़े हब में हड़कंप

लुइसविल एयरपोर्ट UPS का दुनिया का सबसे बड़ा हब है, जिसे Worldport कहा जाता है। यहां रोज करीब 20 लाख पार्सल प्रोसेस होते हैं और 12,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में यह हादसा कंपनी के लिए भी बड़ा झटका है। अमेरिकी FAA ने पुष्टि की है कि विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शहर में अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील

क्रैश के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट के आसपास 8 किलोमीटर क्षेत्र में “घर से बाहर न निकलें” का अलर्ट जारी किया। Fern Valley से Grade Lane तक का पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है ताकि राहत वाहनों को रास्ता मिल सके।

सोशल मीडिया पर दहशत

वीडियो में एयरपोर्ट के पास ऊँचा काला धुआं दिख रहा है। लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं— क्या इंजन फेल हुआ? क्या पक्षी टकराया? या कोई तकनीकी खराबी? जांच रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन हादसे ने एयर ट्रैफिक सुरक्षा पर नए सवाल उठाए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.