अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : खान एवं भूतत्व विभाग की अधिसूचना के तहत रांची जिले में चिन्हित कैटेगरी-2 के 19 बालू घाटों की ई-नीलामी की जाएगी। यह प्रक्रिया झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.jharkhandtenders.gov.in पर पूरी होगी।
जिन बालू घाटों की नीलामी होगी, उन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-ए में लोआहातु, चुरगी-चिलुतिकर-साजमडीह, अनेरडीह, करांबू, पनगुरा, बारेडीह और तुन्जुल शामिल हैं।
ग्रुप-बी के तहत एरिका सुमनडीह-सुतिलौंग, बदला, गोमियाडीह, हाराडीह, दरूआरा और सोमाडीह रखे गए हैं।
वहीं ग्रुप-सी में श्याहमनगर, बिरडीडीह, करेयाडीह, ईचाहातु, बसंतपुर, श्यामनगर, चोकेसेरंग, डुमारबेरा, सुनडील, लपरा, चुरी और राय घाट शामिल हैं।
नीलामी से पहले प्री-बिड बैठक और प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार दोपहर 3 बजे से समाहरणालय ब्लॉक-ए, कमरा नंबर 207 में होगा। इस दौरान इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि निविदा दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों पर ई-नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में बालू घाटों का संचालन पारदर्शी तरीके से होगा और राजस्व संग्रहण में भी वृद्धि होगी।

