Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • More
Subscribe
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Home»Adda More..
Adda More..

7000 कुल्हड़ से बनी अनोखी छत: 45 डिग्री गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा

Adda PublicBy Adda PublicApril 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

India News: भारत के कई हिस्सों में अप्रैल माह से ही प्रचंड गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, और ऐसे में लोग बिना कूलर या एसी के रहना असंभव मानने लगे हैं। लेकिन हरियाणा के हिसार से एक अनोखा और देसी उपाय सामने आया है, जिसने बिना बिजली खर्च किए घर को ठंडा रखने का नया तरीका सुझाया है।

हिसार निवासी आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने मिट्टी के 7000 कुल्हड़ों से एक ऐसी छत तैयार की है जो तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद घर को ठंडा बनाए रखती है। उनका दावा है कि इस छत की मदद से 45 डिग्री तापमान में भी एसी की जरूरत नहीं पड़ती।

कैसे तैयार होती है यह अनोखी छत?

गोकुल गोयल ने इस छत को तैयार करने के लिए सबसे पहले कुल्हड़ों की सफाई करवाई। फिर इन पर केमिकल वॉटरप्रूफिंग की गई ताकि पानी का रिसाव न हो। इसके बाद प्रोटेक्शन प्लास्टर लगाया गया। लगभग 7000 कुल्हड़ जाली और कंक्रीट की मदद से इस तरह से छत पर जमाए गए कि वे मजबूती से टिके रहें। इसके बाद छत को ठंडक देने के लिए मोजेक टाइल्स के टुकड़े लगाए गए और वाइट सीमेंट के साथ वाटरप्रूफिंग घोल से इन्हें अच्छे से पैक किया गया।

छत की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए तीन दिन तक उस पर पानी रखा गया और फिर क्योरिंग की गई। अंत में ग्राइंडर की सहायता से फिनिशिंग की गई, जिससे छत आकर्षक भी दिखे और मजबूत भी हो। सबसे खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के बाद छत में लीकेज का कोई खतरा नहीं रहता और गर्मी से स्थायी राहत मिलती है।

See also  बीजेपी नेता चंपाई सोरेन का कोल्हान में जोरदार स्वागत

क्यों ठंडा रहता है कमरा

दरअस कुल्हड़ की दूसरी लेयर पर लगे मोजेक टाइल्स 70 प्रतिशत गर्मी को रिफलेक्ट कर देती है। और, बची 30 प्रतिशत गर्मी कुल्हड़ में फंसी हवा एब्ज़ॉर्ब कर लेती है। इसलिए ही कुल्हड़ वाली छत की वजह से बिना एसी के भी घर ठंडा रहता है। घर में मिट्टी की खुशबू और ठंडी हवा सुकून देती है। आप चाहें तो थर्माकोल सीलिंग का करा सकते हैं यह भी घर को ठंडा रखने में कामरगर है।

बिजली की कितनी होगी बचत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोकुल गोयल ने इस तरकीब से गर्मियों में बिजली की बचत भी हो रही है। गोकुल का कहना है कि उन्हें 20-25 प्रतिशत बिजली की बचत हो रही है। अब अगर आप घर बना रहे हैं या बने हुए घर में गर्मी से बचना चाहते हैं तो इस उपाय को अपना सकते हैं। कुल्हड़ों से छत बनवाने पर ग्राउंड फ्लोर की तरह टॉप फ्लोर भी फील होगा। कुल्हड़ से छत बनाने की कॉस्ट की बात करें तो इसकी लागत 250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आई है।

इस देसी जुगाड़ से एक ओर जहां बिजली की खपत कम होती है, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता। यह तरीका आने वाले समय में ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल आर्किटेक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Better India – Hindi (@thebetterindia.hindi)

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प विवाद: अनुसूचित जनजाति आयोग ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

आंगनबाड़ी, पोषण और टीकाकरण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री सख्त

रांची में CUET परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 मई से 3 जून तक विशेष व्यवस्था

जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रमाण पत्र गड़बड़ी और सरकारी कार्रवाई की मांग पर हुआ समाधान का भरोसा

झारखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण को समर्पित 5 दिवसीय कार्यशाला में सांस्कृतिक समरसता का अनोखा संगम

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान रामबाबू का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा सीवान

JUST IN

सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प विवाद: अनुसूचित जनजाति आयोग ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

May 13, 2025

आंगनबाड़ी, पोषण और टीकाकरण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री सख्त

May 13, 2025

रांची में CUET परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 मई से 3 जून तक विशेष व्यवस्था

May 13, 2025

जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रमाण पत्र गड़बड़ी और सरकारी कार्रवाई की मांग पर हुआ समाधान का भरोसा

May 13, 2025

झारखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण को समर्पित 5 दिवसीय कार्यशाला में सांस्कृतिक समरसता का अनोखा संगम

May 13, 2025

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान रामबाबू का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा सीवान

May 13, 2025

सीएम से संवाद नहीं होने पर नाराज हुई महिलाएं, आवेदन फाड़कर हवा में उछाला

May 13, 2025

शहीद जवान राजेन्द्र ठाकुर को अंतिम विदाई, सांसद विष्णु दयाल ने दी श्रद्धांजलि

May 13, 2025

20 मई को हड़ताल का ऐलान, मिड डे मील से लेकर बीमा सेवाएं होंगी ठप

May 13, 2025

गुमला में लड़की के साथ गैं;गरे’प, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी

May 13, 2025
Today’s Horoscope
© 2025 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.