अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगों के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दिलधारण रौतिया (पिता पॉपुलर रौतिया), निवासी भटोली, उम्र 45 वर्ष और दुबराज रौतिया (पिता रामप्रसाद रौतिया), निवासी पकड़ी टोली, जमगई के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से कसीर से चैनपुर की ओर जा रहे थे, तभी सेंट पीटर स्कूल टांगों के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में दिलधारण रौतिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुबराज रौतिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रशासन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, लेकिन एंबुलेंस की अनुपलब्धता और समय पर इलाज न मिलने के कारण दुबराज ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

