Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बने नकाबपोश, दो दबोचे
Jharkhand

मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बने नकाबपोश, दो दबोचे

एडिटरBy एडिटरJanuary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: ‌मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने खान बिल्डिंग में शनिवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। सुबह करीब 7:30 बजे नकाबपोश अपराधी मजदूर का भेष बनाकर बिल्डिंग में दाखिल हुए और एक बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। घटना के समय घर के मालिक, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे अपने बेटे की शादी की तैयारी के लिए गांव गए हुए थे।

अपराधियों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर कमरे का ताला नहीं टूटने पर उन्होंने दरवाजे को ही तोड़ दिया। इसके बाद अलमीरा और बक्सों में रखे जेवरात और नकदी समेटकर वे आसानी से बाहर निकलने लगे। चोरी में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अखिलेश्वर दुबे के लौटने के बाद ही हो सकेगा।

बिल्डिंग के मालिक उमाकांत सिंह ने बताया कि सुबह के समय मजदूरों की आवाजाही सामान्य बात होने के कारण किसी को संदेह नहीं हुआ। लोगों को लगा कि दुबे जी के घर में मरम्मत का काम चल रहा है। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले गेड़ीवाला ने दरवाजा टूटा देखा और सूचना दी, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी। स्थानीय युवकों और मौके पर पहुंचे प्रशासनिक कर्मियों की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

मौके पर मौजूद विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो आम जनता को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी इसराइल पूर्ति ढेर

April 30, 2026

साहिबगंज में ‘कमीशनखोरी’ का नंगा नाच: PM आवास और डेथ के सर्टिफिकेट पर भी वसूली!

April 30, 2026

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

RECENT ADDA.

ICSE-ISC Result 2026: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

April 30, 2026

कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी इसराइल पूर्ति ढेर

April 30, 2026

साहिबगंज में ‘कमीशनखोरी’ का नंगा नाच: PM आवास और डेथ के सर्टिफिकेट पर भी वसूली!

April 30, 2026

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.