अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान 30 मार्च 2025 को दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है। प्रत्येक आईईडी का भार पांच किलो है। यह जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने कहा छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये दो आईईडी बरामद किया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से दोनो आईईडी को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

