Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर खेती तक : अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को लेकर दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी
#Trending

इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर खेती तक : अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को लेकर दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी

By Muzaffar HussainJanuary 15, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। झारखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तुत होने वाला अबुआ दिशोम बजट 2026-27 राज्य के लिए विशेष महत्व रखेगा। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन मंथन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की।

वित्त मंत्री ने कहा कि रजत जयंती वित्तीय वर्ष में प्रस्तुत होने वाला यह बजट मजबूत, संतुलित और पूरी तरह जनहित पर केंद्रित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कंसल्टेशन, सजेशन और इम्प्लीमेंटेशन इन तीन आधारों पर बजट को प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। विशेषज्ञों, विभागों और विभिन्न हितधारकों से मिले सुझावों को बजट में समाहित करने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, आवास और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों को बजट में खास महत्व मिलेगा।

पर्यटन और शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा

नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि बजट में पर्यटन क्षेत्र को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे न केवल राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी ठोस प्रावधान किए जाएंगे।

कृषि में नवाचार और किसानों पर जोर

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आगामी बजट में नए और नवाचारी विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिलेट्स मिशन को “मड़ुवा क्रांति” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों को 3,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही 5 एचपी सोलर वाटर पंप, केसीसी लोन में बैंकों और एनजीओ की भागीदारी तथा अबुआ आवास योजना के लिए पर्याप्त बजट पर जोर दिया गया।

सिंचाई और जल संरक्षण झारखंड की बड़ी जरूरत

जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सिंचाई झारखंड की सबसे बड़ी चुनौती है। वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनरुद्धार, माइनर इरीगेशन और लिफ्ट इरीगेशन जैसे विकल्पों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

हरित विकास और आजीविका आधारित योजनाएं

गोष्ठी में वन, पर्यावरण, श्रम, ग्रामीण विकास और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई। राज्य के सभी प्रखंडों में ‘पलाश मार्ट’ की स्थापना, हरित निवेश को बढ़ावा देने और मध्यम व व्यवहारिक परियोजनाओं पर फोकस करने जैसे सुझाव सामने आए।

बजट पूर्व गोष्ठी के माध्यम से अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को अधिक जनोन्मुखी, आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संतुलन आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.