अपनी भाषा चुनेें :
डुमरी/गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौहट्टा में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल फैल गया है। जानकारी के अनुसार, सोनू मुंडा (25 वर्ष) ने नशे की हालत में अपने पिता दुखना मुंडा (उम्र लगभग 70 वर्ष) से झगड़ा करना शुरू किया।
झगड़ा बढ़ने पर उसने पेड़ की डाली के एक भारी टुकड़े से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर डुमरी थाना पुलिस तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी सोनू मुंडा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में स्तब्धता और मातम का माहौल छा गया है।

