Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»खुजली पाउडर फेंककर तीन लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Jharkhand

खुजली पाउडर फेंककर तीन लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

एडिटरBy एडिटरMay 4, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी से तीन लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात को दो बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब व्यवसायी मनोरंजन मनीष अपने मित्र के साथ स्कूटी से जा रहे थे। लुटेरों ने पहले कारोबारी के शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंका, जिससे वह असहज हो गए और दवा लेने के लिए रुक गए।

जानकारी के अनुसार, मनोरंजन मनीष ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से करीब तीन लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वे अपने मित्र के साथ किसी को पेमेंट देने के लिए अरगोड़ा की ओर निकले। बैंक से थोड़ी दूर बढ़ने पर किसी ने उनके शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंका, जिससे बेचैनी महसूस होने लगी। वे पास के फिरायालाल चौक पर एक मेडिकल दुकान में जाकर दवा लेकर कुछ देर रुके।

दवा लेने के बाद जब वे फिर से स्कूटी से सहजानंद चौक पहुंचे और एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर रुके, तब यह घटना हुई। उस समय वह अपने बाएं हाथ से फोन पर बात कर रहे थे और दाहिने कंधे पर रुपयों से भरा बैग लटका हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 1.28 बजे की है और यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बदमाश पहले से ही बैंक से कारोबारी का पीछा कर रहे थे। उन्हें अंदेशा था कि खुजली की वजह से व्यवसायी रास्ते में रुकेंगे और तब वे बैग छीनने का मौका ढूंढेंगे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में ओड़िशा के एक गैंग की संलिप्तता हो सकती है, जो पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है। फिलहाल अरगोड़ा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.