अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। कोलकाता से जमशेदपुर की ओर आ रही मारुति स्विफ्ट कार (WBC-51C-7151) जोरदार टक्कर के बाद 14 चक्का ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
मां-बेटी समेत तीन की मृत्यु
कार में सवार कोलकाता के गणेश रॉय (50), जमशेदपुर के कदमा प्रथिक बिहार निवासी कुसुमिता पटनायक (55) और उनकी बेटी मोनिका पटनायक (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की तुरंत कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मृतकों को बाहरी सहायता के साथ निकाला और शवों को पोस्टमार्टम हेतु घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में ले चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
यह हादसा एनएच-18 के झरिया मोड़ के पास हुआ है, यह सड़क हादसों के लिए जाना जाता है। इलाके में तेज गति और सड़क की स्थिति के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें।

