Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में रग्बी का रोमांच, खूंटी टीम का शानदार प्रदर्शन
Jharkhand

चाईबासा में रग्बी का रोमांच, खूंटी टीम का शानदार प्रदर्शन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित 8वीं झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया।

चैंपियनशिप में खूंटी जिले का दबदबा देखने को मिला। खूंटी ने सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:*
सीनियर पुरुष वर्ग में खूंटी प्रथम, सरायकेला द्वितीय और बोकारो तृतीय स्थान पर रहा।
सीनियर महिला वर्ग में खूंटी प्रथम, पश्चिम सिंहभूम द्वितीय और पूर्वी सिंहभूम तृतीय स्थान पर रहा।

जूनियर बालक वर्ग में खूंटी प्रथम, पश्चिम सिंहभूम द्वितीय और बोकारो तृतीय स्थान पर रहा।

जूनियर बालिका वर्ग में दुमका प्रथम, खूंटी द्वितीय और सरायकेला तृतीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच प्रदान करते हैं।

झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक ने कहा कि रग्बी खेल के विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम का संचालन शीतल बागे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम सिंहभूम के सचिव हेजाज नरेश हेस्सा ने किया।

इस अवसर पर जिला ओलिंपिक संघ के सचिव अजय नायक, जिला रग्बी संघ के करण कश्यप, फिरोज अंसारी, जेना बोदरा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

RECENT ADDA.

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.