Bokaro News: बी.एस.सिटी के *सेक्टर–04 स्थित गांधी चौक में आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं बीएसएल के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति* में हुआ।
इस अवसर पर *उपायुक्त* ने वर्ष 2022 से लगातार *हैप्पी स्ट्रीट के आयोजन के लिए बीएसएल नगर प्रशासन* की सराहना की और इसे *समाज के लिए एक सकारात्मक पहल* बताया।
*उपायुक्त* ने कहा कि *सड़कें केवल गाड़ियों के चलने के लिए नहीं होती, बल्कि वे भी खुशियां मनाने का हक* रखती हैं। जीवन में तनाव हमेशा रहेगा, लेकिन *तनाव को लेकर जीना छोड़ना समाधान* नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से *जीवन में उल्लास, ऊर्जा और सकारात्मक वाइब्रेशन* दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि *जीवन जीने की जिजीविषा केवल सजीव वस्तुओं में ही नहीं, बल्कि निर्जीव वस्तुओं जैसे सड़कें और कंक्रीट* में भी होती है। हैप्पी स्ट्रीट जैसे आयोजन *इस जिजीविषा को जीवंत रखते हैं और लोगों को तनाव से मुक्त होने का अवसर प्रदान* करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान *उपायुक्त श्री अजय नाथ झा* ने न केवल शहरवासियों एवं बच्चों के साथ समय बिताया, बल्कि स्वयं *क्रिकेट, पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों* में हिस्सा लेकर उपस्थित *लोगों का उत्साह बढ़ाया।* उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया तथा *नागरिकों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने* की अपील की, जिससे *सामुदायिक सहभागिता बढ़े और शहर का सामाजिक वातावरण और अधिक जीवंत* हो सके।
*हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, बच्चों एवं युवाओं* की भागीदारी देखने को मिली, जिससे *गांधी चौक – बोकारो मॉल क्षेत्र का वातावरण उल्लास और उमंग* से भर गया।
==========================



