Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»सीतामढ़ी में 10 मई को होगा ‘सीता महोत्सव’, लोक संस्कृति का पर्व
Bihar

सीतामढ़ी में 10 मई को होगा ‘सीता महोत्सव’, लोक संस्कृति का पर्व

By Samsul HaqueMay 6, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: आज जब भारत तेजी से वैश्विक मंच पर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, तब भी लोक संस्कृति हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक जीवन की परंपराएं, रीति-रिवाज, जीवनशैली और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के लिए ‘सीता महोत्सव 2025’ एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है। यह महोत्सव 10 मई को सीतामढ़ी के जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य मां सीता के लोकजीवन में योगदान और भारतीय संस्कृति में उनके स्थान को पुनः स्मरण कराना है। हिन्दुस्थान समाचार समूह द्वारा आयोजित यह आयोजन कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है।

मां सीता: लोक संस्कृति की प्रतीक

मां सीता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उनका जीवन त्याग, धैर्य और मर्यादा की मिसाल है। त्रेता युग से लेकर आज तक उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। ‘सीता महोत्सव 2025’ इस बात का स्मरण कराएगा कि आधुनिकता के इस दौर में भी हमारी लोक परंपराएं कितनी प्रासंगिक हैं।

विविधता में एकता की झलक

‘सीता महोत्सव’ के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्त्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी माध्यम बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार समूह के अध्यक्ष अरविन्द भालचंद्र मार्डीकर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समूह के मुख्य समन्वयक राजेश तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव लोक संस्कृति की गहराई में जाकर समाज को उसकी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास करेगा।

राज्यपाल और आध्यात्मिक संतों की उपस्थिति

महोत्सव में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और मां सीता के जीवन पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर पुनौराधाम के श्रीमहंत कौशल किशोर दास जी महाराज, अयोध्या धाम के सिद्धपीठ हनुमत निवास के श्रीमहंत आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण जी महाराज, बगही धाम सीतामढ़ी के श्रीमहंत डॉ. शुकदेव दास जी महाराज और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की अनन्त श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री मां योग योगेश्वरी यती जी जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक संत भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, भाग्य विधाता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम सुरेश चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सुरेश चौधरी और निदेशक भाष्कर झा भी शामिल होंगे।

सुरों की सुरम्य संध्या

सीता महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरम्य प्रस्तुति भी होगी। बिहार के ख्यात शास्त्रीय गायक पंडित उदय कुमार मलिक और भजन गायक डॉ. सुरेन्द्र कनौजिया अपनी मधुर गायकी से सांस्कृतिक शाम को रूहानी बना देंगे। शास्त्रीय संगीत और भजन प्रस्तुति लोक संस्कृति के इस भव्य मंच को और भी यादगार बना देगी।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का माध्यम

राजेश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि अगर हमें एक मजबूत, नैतिक और एकजुट भारत का निर्माण करना है, तो हमें अपनी लोक संस्कृति की ओर लौटना होगा। मां सीता का जीवन भारतीय समाज की आत्मा है और उनका उदाहरण आज के युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देगा। ‘सीता महोत्सव 2025’ न केवल श्रद्धा और भक्ति का आयोजन है, बल्कि यह संस्कृति, समाज और आत्मबोध का महाकुंभ भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.