Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»अभिनेता थलपति विजय ने सीएम स्टालिन से कहा–’अगर बदला लेना है, मेरे पास आओ’?
India

अभिनेता थलपति विजय ने सीएम स्टालिन से कहा–’अगर बदला लेना है, मेरे पास आओ’?

करूर भगदड़ पर अभिनेता से नेता बने थलपति विजय का बड़ा बयान, सीएम स्टालिन से बोले–"हमने गलत नहीं किया, अगर बदला लेना है तो मेरे पास आओ।"
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर की शाम को थलपति विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके (तमिझग विजय कलगम) की रैली में मची भगदड़ ने पूरे राज्य को हिला दिया। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 से ज्यादा घायल अब भी अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं। इस दर्दनाक घटना के दो दिन बाद अभिनेता से नेता बने विजय थलपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सीधे चुनौती दी। विजय ने कहा, “हमने किसी तरह की गलती नहीं की है। अगर बदला लेना है, तब मेरे पास आओ। मैं आपके घर या ऑफिस में मिलने आ जाऊंगा।”

पार्टी पदाधिकारियों की गिरफ़्तारी पर नाराजगी

विजय ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने उनकी पार्टी के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन और पदाधिकारी पौनराज को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पत्रकार और यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड को भी हिरासत में लिया गया है। विजय ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाया जाए। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई जनता के सामने होगी।

कोर्ट से न्यायिक हिरासत और विपक्षी पैनल की एंट्री

इस मामले में अदालत ने पौनराज और माथिय्यालगन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का आरोप है कि पौनराज ने भगदड़ के मुख्य आरोपी माथिय्यालगन को शरण दी। वहीं पत्रकार गेराल्ड पर अफवाह फैलाने का आरोप लगा है। दूसरी तरफ, इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीए सांसदों का पैनल भी मंगलवार को कोयंबटूर पहुंचा। इस पैनल में हेमा मालिनी और अनुराग ठाकुर सहित आठ सदस्य शामिल हैं, जो मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलेंगे।

एफआईआर में विजय पर किस बात का आरोप?

तमिलनाडु पुलिस ने इस केस में एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें विजय पर आरोप है कि वे जानबूझकर रैली में देर से पहुंचे। एफआईआर के मुताबिक विजय शाम 4:45 बजे करूर में मौजूद थे, लेकिन रैली स्थल पर उनका काफिला 7 बजे पहुंचा। तब तक वहां पर इकट्ठा भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। पुलिस का दावा है कि रैली के आयोजकों को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि हालात बिगड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, पुलिस ने विजय पर कोई केस दर्ज नहीं किया है, सिर्फ उनके तीन करीबी साथियों पर केस किया गया है।

करूर भगदड़ में अब तक 3 लोग गिरफ्तार

रैली में भगदड़ के मामले में अब तक 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहली गिरफ्तारी सोमवार को टीवीके के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन की हुई। दूसरी गिरफ्तारी टीवीके के पदाधिकारी पौनराज की रही, जिस पर भगदड़ केस के मुख्य आरोपी माथिय्यालगन को शरण देने का आरोप है। तीसरी गिरफ्तारी मंगलवार को यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड की हुई है। चेन्नई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। गेराल्ड पर अफवाहें फैलाने का आरोप है। पुलिस ने माथिय्यालगन, राज्य महासचिव बसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

एस जयशंकर और इक्वाडोर की विदेश मंत्री की बड़ी बैठक, समझौतों की लगी झड़ी

April 29, 2026

RECENT ADDA.

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.