Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पूर्वी चंपारण से टेरर फंडिंग का बड़ा राज, पिता-पुत्र गिरफ्तार! 101 करोड़ की रकम नेपाल-पाकिस्तान भेजी गई
Bihar

पूर्वी चंपारण से टेरर फंडिंग का बड़ा राज, पिता-पुत्र गिरफ्तार! 101 करोड़ की रकम नेपाल-पाकिस्तान भेजी गई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर 101 करोड़ रुपये के टेरर फंडिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पाकिस्तान और अन्य देशों को रकम भेजते थे। अब एनआईए और एटीएस सहित बड़ी एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं।
एडिटरBy एडिटरAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से आतंकवादियों को फंडिंग करने का एक बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने टेरर फंडिंग केस की जांच करते हुए सोमवार को घोड़ासहन क्षेत्र से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार और उसके पिता भूषण चौधरी शामिल हैं। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अपने बैंक खातों और क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए 101 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की रकम पाकिस्तान, नेपाल और कई अन्य देशों में भेजी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह रकम साइबर ठगी के जरिए इकट्ठी की गई थी और बाद में क्रिप्टोकरेंसी के जरिये इसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाया जाता था। बलरामपुर पुलिस के अनुसार गोलू कुमार पूर्वी चंपारण में साइबर कैफे चलाता था। वहां आने वाले लोगों के आधार कार्ड और अन्य जानकारियों का दुरुपयोग कर वह फर्जी बैंक खाते खोलता और रकम का लेनदेन करता था।

गोलू ने पूछताछ में माना है कि उसने नेपाल में अपने कुछ परिचितों को बाइनेंस पर क्रिप्टो अकाउंट बनाना सिखाया। इसके बाद साइबर ठगी से जो रुपये आते थे, उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में बदल कर बाइनेंस के जरिये विदेश भेजना शुरू कर दिया गया। धीरे-धीरे उसने अपने पिता भूषण चौधरी की आईडी से भी अकाउंट बनाकर नेटवर्क का विस्तार कर दिया। पुलिस को शक है कि यह गिरोह चीनी लोनिंग ऐप्स के माध्यम से भी लोगों से ठगी कर करोड़ों रुपये जुटाता था और उन पैसों को आतंकी संगठनों तक पहुंचाता था।

बलरामपुर एसपी विकास कुमार के अनुसार, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बिहार के नवादा जिले का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खुलासे के बाद ही गोलू और भूषण की तलाश शुरू हुई थी। जांच एजेंसियों ने इनके यूपीआई पेमेंट्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन और बाइनेंस वॉलेट की गतिविधियों की निगरानी की, तब जाकर दोनों गिरफ्तार हो पाए।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 7 आधार कार्ड और नेपाली मुद्रा सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। अब एटीएस, एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की छानबीन कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनके तार अफगानिस्तान और मिडिल ईस्ट के कुछ आतंकी संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में इंटरपोल और एफएटीएफ को भी सूचित किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युवाओं और कर्मचारियों के लिए खुले पिटारे, डाल्टनगंज अब ‘मेदिनीनगर’

March 12, 2026

नव प्रोन्नत IAS अधिकारियों से मिले सीएम, निष्ठा और संवेदनशीलता का दिया मंत्र

March 12, 2026

हाई-टेक होगी झारखंड पुलिस : सीएम सोरेन कल करेंगे 12 नए थानों का शिलान्यास

March 12, 2026

RECENT ADDA.

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत

March 13, 2026

बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेला पर मिला व्यक्ति का शव

March 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.