Jamshedpur News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों की टीम लगातार यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में मदद कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रियों का सफर सुगम तथा सुरक्षित बन सके।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण
प्रशासन का निर्देश और अपील
रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, पीने के ठंडे पानी की सुविधा और परिसर में चिकित्सा सहायता दल की व्यवस्था की है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर चौकसी बरत रहे हैं।
रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्री धैर्यपूर्वक कतार में खड़े होकर ट्रेन में चढ़ें और किसी समस्या पर तुरंत हेल्प डेस्क या आरपीएफ कर्मियों से संपर्क करें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए रेलवे पूरी तरह तत्पर है।



