Koderma News: रांची के टेंडर हार्ट स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की शिक्षिका तनुश्री सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गार्गी मंजू सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रसिद्ध कवि व लेखक शैलेश लोढ़ा के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों और छात्रों की बड़ी संख्या मौजूद थी।

टेंडर हार्ट स्कूल की स्थापना स्वर्गीय मंजू गार्गी ने की थी, जिन्होंने जीवनभर शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन शिक्षकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से समाज में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी है।

तनुश्री सरकार को यह सम्मान मिलने पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार में खुशी की लहर है। स्कूल की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि तनुश्री की मेहनत और समर्पण ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने इसे उनके समर्पण और ईमानदारी का परिणाम बताया।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.
Exit mobile version