Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»Araria STF Encounter: तनिष्क शोरूम को लूटने वाला चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर
Bihar

Araria STF Encounter: तनिष्क शोरूम को लूटने वाला चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर

By Samsul HaqueMarch 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: पूर्णिया के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित चुनमुन झा को अररिया में एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अररिया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 6 से 7 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार तड़के हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली कि वह नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है।तड़के करीब करीब 3 बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचे हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआहै।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.