Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह
Adda More..

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

नर्स बनकर सेवा करने का ख्वाब देखने वाली सनी लियोनी आज बॉलीवुड की चमक-दमक वाली दुनिया का बड़ा नाम हैं। संघर्ष, आलोचना और कड़ी मेहनत के बीच उन्होंने अपनी एक नई पहचान गढ़ी है।
Ashish SinghBy Ashish SinghMay 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आज करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। अपनी फिल्मों, डांस नंबर्स और रियलिटी शोज के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका रास्ता कांटों भरा रहा। पुरानी पहचान के चलते होने वाली आलोचनाओं को पीछे छोड़कर सनी ने न केवल खुद को साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मेहनत और धैर्य से कोई भी अपनी किस्मत बदल सकता है।

नर्सिंग और मेडिकल फील्ड में था रुझान

सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म 13 मई 1981 को कनाडा के एक सिख परिवार में हुआ था। बचपन में शरारती रहीं सनी का सपना ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि एक नर्स बनना था। वे मेडिकल फील्ड में जाकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती थीं।

जर्मन बेकरी में वेट्रेस की नौकरी

किस्मत सनी को एक अलग ही राह पर ले गई। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में भी नौकरी की। धीरे-धीरे मॉडलिंग के रास्ते खुलते गए और वे एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गईं, जिसके लिए उन्हें काफी विवादों और तानों का सामना करना पड़ा।

‘बिग बॉस’ और महेश भट्ट का वो ऑफर

सनी अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहती थीं। इसी तलाश में वे भारत आईं और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनीं। इस शो ने उन्हें भारतीय दर्शकों के घर-घर तक पहुंचा दिया। शो के दौरान ही फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें देखा और फिल्म ‘जिस्म 2’ का ऑफर दिया, जिसने उनके बॉलीवुड करियर की नींव रखी। इसके बाद ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज ने उन्हें एक बड़ी स्टार बना दिया।

खुशहाल परिवार और सामाजिक जिम्मेदारी

सनी की निजी जिंदगी भी प्रेरणादायक है। उन्होंने डेनियल वेबर से शादी की। इस कपल ने महाराष्ट्र के लातूर से एक बेटी निशा को गोद लिया, जिसकी काफी सराहना हुई। बाद में सरोगेसी के जरिए वे दो बेटों के माता-पिता बने। आज सनी एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक समर्पित मां और पत्नी के रूप में अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Read more: सनी लियोनी का खुलासा: सरोगेट मां को दिए भर-भरकर पैसे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.