फॉण्ट कनवर्टर NEW

गर्मियों में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ट्राई करें ये 4 एवरग्रीन प्रिंट्स

लाइफस्टाइल डेस्क | एजेंसी गर्मी के मौसम में केवल कपड़ों का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि उनके प्रिंट्स भी आपके लुक और कॉन्फिडेंस पर बड़ा असर डालते हैं। सही प्रिंट का चुनाव आपको न केवल भीड़ से अलग दिखाता है, बल्कि चिलचिलाती गर्मी में भी एक

अपनी भाषा में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क | एजेंसी

गर्मी के मौसम में केवल कपड़ों का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि उनके प्रिंट्स भी आपके लुक और कॉन्फिडेंस पर बड़ा असर डालते हैं। सही प्रिंट का चुनाव आपको न केवल भीड़ से अलग दिखाता है, बल्कि चिलचिलाती गर्मी में भी एक ‘कूल’ और फ्रेश अहसास देता है। इस सीजन फैशन की दुनिया में फ्लोरल, पाम और पोल्का डॉट्स जैसे प्रिंट्स की धूम है।

Read more: मैक्सी श्रग से अपडेट करें वॉर्डरोब, लेयरिंग का नया ट्रेंड

आइए जानते हैं इस समर सीजन के लिए कुछ ‘मस्ट-हैव’ प्रिंट्स और उन्हें स्टाइल करने के तरीके:

1. फ्लोरल प्रिंट: एवरग्रीन और फ्रेश— फ्लोरल प्रिंट एक ऐसा ‘समर फ्रेंडली’ विकल्प है जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। यह ट्रेडिशनल साड़ियों से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेज तक, हर आउटफिट पर फबता है।

  • खासियत: यह हर तरह के बॉडी टाइप पर सूट करता है।

  • टिप: फ्लोरल प्रिंट के साथ कम से कम एक्सेसरीज पहनें और लेयरिंग (Layering) से बचें ताकि लुक ज्यादा भरा-भरा न लगे।

2. डाई प्रिंट (Tie-Dye): मल्टीकलर मैजिक— गर्मियों में डाई प्रिंट बेहद ट्रेंडी और वाइब्रेंट लगते हैं। इनके मल्टीकलर शेड्स इसे ‘समर परफेक्ट’ बनाते हैं, खासकर बीच वेकेशन के लिए यह बेस्ट चॉइस है।

  • सावधानी: इनवर्टेड ट्रायंगल और एप्पल शेप बॉडी वाले लोगों को इससे बचना चाहिए, क्योंकि यह बॉडी को थोड़ा भारी दिखा सकता है।

3. पाम प्रिंट: बोल्ड और स्टाइलिश— अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो पाम के पत्तों वाले प्रिंट वाली मैक्सी या मिडी ड्रेस चुनें। यह एक बोल्ड और लाउड प्रिंट है जो वेकेशन वाइब्स देता है।

  • टिप: इस प्रिंट के साथ मेकअप और एक्सेसरीज बिल्कुल मिनिमल रखें। हैवी बॉडी टाइप वाले लोगों को छोटे प्रिंट वाले पाम डिजाइन चुनने चाहिए।

4. पोल्का डॉट्स: टाइमलेस क्लासिक— Energy का सिंबल माना जाने वाला पोल्का डॉट प्रिंट दशकों से फैशन इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। चाहे साड़ी हो, सूट हो या टॉप, पोल्का डॉट्स हमेशा पर्सनैलिटी को एक क्लासिक और स्टाइलिश टच देते हैं।

Read more: सिर्फ फैशन के पीछे न भागें, चुनें अपने अनुसार कपड़े

गर्मियों में प्रिंट्स का चुनाव करते समय हमेशा हल्के रंगों और आरामदायक फैब्रिक को प्राथमिकता दें। सही प्रिंट न केवल आपकी खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि आपको तपती धूप में भी शांत और स्टाइलिश बनाए रखेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram