अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला: जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर-15 आयु वर्ग के बालकों तथा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है।
प्रत्येक प्रखंड में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 24 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन संत इग्नासियस उच्च विद्यालय एवं संत पैट्रिक उच्च विद्यालय के खेल मैदानों में किया जाएगा।
जिला स्तर पर विजेता घोषित होने वाली तीनों श्रेणियों की टीमें गुमला जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें टीम भावना विकसित करना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की उपस्थिति को सशक्त बनाना है।

