अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला जिले के चैंपनुर में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से, चैनपुर स्थित कौशल विकास केंद्र की छात्राओं ने आज एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए केंद्र आने वाली इन युवा छात्राओं ने स्थानीय समुदाय को जागरूक करने हेतु एक सार्वजनिक दीवारो पर विभिन्न प्रेरणादायक नारे (स्लोगन) लिखे, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा।
छात्राओं द्वारा मुख्यालय के विभिन दीवार पर लिखा गया मुख्य संदेश था: “आओ पेड़ लगाएं जीवन में खुशहाली लाएं”, जो लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करता है। इस अभियान में, छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से जीवन में हरियाली के महत्व को समझाया। उनके द्वारा लिखे गए कुछ प्रमुख नारे और बिंदु इस प्रकार हैं:
*”पेड़ लगाएं, हरियाली बढ़ाएं”
* “अपने जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी खुशी के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें।”
* “अपने घर, बालकनी, छत या आस-पास की खाली जगह पर छोटे-बड़े पौधे और पेड़ लगाएं।”
* “पेड़ों को अनावश्यक रूप से कटने से रोकें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।”
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब पर्यावरणीय चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं। कौशल विकास केंद्र के अधिकारियों ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल व्यावसायिक कौशल प्रदान करना नहीं है, बल्कि छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करना है।
छात्राओं का यह जागरूकता अभियान न केवल स्थानीय निवासियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील बनने में भी मदद करेगा। यह दर्शाता है कि कैसे युवा पीढ़ी छोटे, लेकिन सार्थक प्रयासों से बड़े बदलाव की नींव रख सकती है और एक हरियाली भरे, स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान कर सकती है।

