Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»डायबिटीज मरीजों के लिए अंकुरित चना कैसे बन गया बेस्ट मॉर्निंग स्नैक?
Adda More..

डायबिटीज मरीजों के लिए अंकुरित चना कैसे बन गया बेस्ट मॉर्निंग स्नैक?

आयुष मंत्रालय ने अंकुरित चने को डायबिटीज के लिए सबसे बेहतर नाश्ता बताया है। यह धीरे पचता है, शुगर नहीं बढ़ाता और शरीर को पूरे दिन ऊर्जा देता है।
By Samsul HaqueNovember 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: डायबिटीज में सुबह क्या खाया जाए, यही सबसे बड़ा सवाल रहता है। ज्यादा मीठा नहीं, ज्यादा नमक नहीं और तला-भुना तो बिल्कुल नहीं। इसी बीच आयुष मंत्रालय ने एक ऐसा नाश्ता सुझाया है जो सस्ता भी है, पोषक भी है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में कमाल करता है- अंकुरित चना।

अंकुरण से बढ़ जाते हैं पोषक तत्व

अंकुरित चने आम चने से कहीं ज्यादा पौष्टिक माने जाते हैं। जैसे ही चना भिगोकर गीले कपड़े में रखा जाता है, उसमें अंकुर निकलने लगते हैं और इसी दौरान पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।

सबसे खास बात यह कि अंकुरित चना धीरे-धीरे पचता है, जिससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है और कार्बोहाइड्रेट धीरे टूटते हैं। इसका मतलब- मरीज को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है और भूख भी कम लगती है।

पाचन मजबूत, वजन नियंत्रण और शुगर स्थिर

यह नाश्ता न केवल शुगर कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। फाइबर कब्ज दूर करता है और पेट हल्का रखता है। कम कैलोरी और हाई फाइबर होने की वजह से यह वजन घटाने में भी मदद करता है, जो डायबिटीज कंट्रोल में महत्वपूर्ण माना जाता है। अंकुरित चने में मौजूद आयरन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे मौसम बदलने पर होने वाली छोटी-मोटी बीमारियाँ भी दूर रहती हैं।

घर पर आसानी से बन जाता है सुपरफूड

अंकुरित चना कोई महंगा या मुश्किल नाश्ता नहीं है। रात को चने भिगो दीजिए, सुबह गीले कपड़े में बांधकर 8–10 घंटे रखिए- अंकुर निकल आएंगे। उसमें थोड़ा नींबू, सेंधा नमक, काली मिर्च और कसा हुआ अदरक मिलाकर खा लिया जाए तो फायदे और बढ़ जाते हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि इसे रोजाना खाने से डायबिटीज मरीजों को बहुत लाभ मिलता है- शुगर भी नियंत्रित रहती है और शरीर पूरे दिन सक्रिय महसूस करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.