अपनी भाषा चुनेें :
Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापेमारी के दौरान टीम ने राजू कैबेर्तो, पिता जवाहरलाल कैबेर्तो के मकान से अवैध रूप से संग्रहित 31 पेटी विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब में Empyreal Gold, Royal Stag, No.1 और B7 ब्रांड शामिल हैं। इसके साथ ही एक हीरो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अवैध भंडारण और बिक्री में संलिप्त संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोकथाम को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
इस विशेष छापेमारी अभियान में अखिलेश कुमार (अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल), सौदागर पंडित (सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद), बरियार हेंब्रम (गृह रक्षक बल), रंजीत कुमार (गृह रक्षक बल) सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

