Ranchi News: सिल्ली थाना क्षेत्र की एक युवती ने रांची जिले के चुटूपालू के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी सिल्ली थाना में दर्ज कराई है। इसके बाद सिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए रिम्स भेज दिया। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि कई वर्ष पूर्व ओरमांझी के चुटूपालू निवासी ओमप्रकाश महतो के साथ वह रांची में एक जगह काम कर रही थी उसी दौरान उससे हुई। ओमप्रकाश ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। वहीं कुछ दिन बाद शादी करने से इनकार कर दिया और 27 अप्रैल को रामगढ़ में अपनी शादी तय कर ली। इसके बाद मजबूर होकर आरोपी के खिलाफ मुझे प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी।



