अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: बोकारो जिले में अपहरण और हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। 11 दिसंबर को, अमृता सिंह ने अपने पति जयंत सिंह के अपहरण की रिपोर्ट हरला थाना में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया। पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया। मुख्य आरोपी, बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर अपहृत व्यक्ति जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटाड थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी के पास बरामद किया गया। इसके साथ ही, पुलिस ने इस मामले में और पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
— गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी (मुख्य आरोपी, कई अपराधिक मामलों में संलिप्त), मनोज कुमार उर्फ लुसी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण पासवान और संजय सिंह उर्फ कड्डा शामिल है।
— पुलिस ने बरामद किया:
एक काले रंग की ऑल्टो कार (नं. JH09AX-8065), दो मोबाइल फोन, चार्लाथी (घटनास्थल से बरामद अन्य सामान) बरामद किया गया।
— पुलिस अफसरों की टीम में पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन , थाना प्रभारी खुर्शीद आलम (हरला), और अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।
— अपराधियों का अपराधिक इतिहास:
आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, अपहरण, दहशत फैलाने, वसूली, और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। इस जघन्य अपराध के सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता और तेजी से कार्रवाई को लेकर इलाके में पुलिस का विश्वास बढ़ा है। पुलिस विभाग ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

