India News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी केस के चलते कानूनी मुश्किलों में फंसे हुए हैं। दोनों के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर की वजह से शिल्पा को लॉस एंजेलिस में यूट्यूब इवेंट के लिए विदेशी यात्रा की इजाजत नहीं मिल सकी। इस कारण उनकी यात्रा का पूरा प्लान रद्द करना पड़ा।
इस खबर को भी पढ़ें: 60 करोड़ की ठगी केस में शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की 4.5 घंटे पूछताछ!
शिल्पा ने अदालत से विदेश यात्रा की मंजूरी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। उनके वकील ने बताया कि फिलहाल शिल्पा यात्रा की याचिका वापस ले रही हैं और दिसंबर में जब फिर से विदेश जाना होगा तब नई याचिका की जाएगी।
धोखाधड़ी और कानूनी पेंच
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगे धोखाधड़ी के आरोप बिजनेस मैन दीपक कोठारी द्वारा दर्ज कराए गए हैं, जिन्होंने 2015 से 2023 के बीच उनकी कंपनी में 60 करोड़ रुपए निवेश किए थे। आरोप है कि कंपनी ने लोन के नाम पर पैसे लिए और टैक्स की परेशानी आते ही इसे निवेश के रूप में दिखाने की कोशिश की गई।
दावा है कि शिल्पा और राज ने कंपनी के पैसों का इस्तेमाल निजी खर्चों में किया। शिल्पा ने भी बयान में स्वीकारा कि उन्हें कंपनी से चार करोड़ रुपए सेलिब्रिटी फीस के रूप में मिले थे और 2016 में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पर्सनल गारंटी दी थी और बाद में पैसे वापस नहीं किए।
मामला जुहू पुलिस से आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक नया आरोप भी सामने आया, जिससे कानूनी उलझनें और बढ़ गईं।
कानूनी मुश्किलें और आगे की प्रक्रिया
लुकआउट सर्कुलर के चलते दोनों की विदेश यात्रा पर रोक है। फिलहाल शिल्पा को राहत नहीं मिली, और प्रवास की योजना रद्द करनी पड़ी।
इस खबर को भी पढ़ें: 60 करोड़ की ठगी केस में शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की 4.5 घंटे पूछताछ!



