Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»शाहेद-136 ड्रोन पर लट्टू हुआ अमेरिका, जानें वजह
World

शाहेद-136 ड्रोन पर लट्टू हुआ अमेरिका, जानें वजह

ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने रूस-यूक्रेन युद्ध में तहलका मचाया है। अब अमेरिका भी कम लागत वाले इस घातक ड्रोन की तर्ज पर हथियार तैयार कर रहा है।
एडिटरBy एडिटरSeptember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: रूस-यूक्रेन युद्ध में तबाही मचाने वाले शाहेद-136 ड्रोन अब अमेरिका को भी आकर्षित कर रहे हैं। रूस इन ड्रोन का इस्तेमाल लगातार हमलों में कर रहा है और इन्हें ईरान से हासिल किया गया है। इनकी खासियत है कम लागत और लंबी दूरी तक वार करने की क्षमता। यही वजह है कि अमेरिका और उसके सहयोगी अब ऐसे ही ड्रोन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

कम लागत में बड़ी तबाही

अमेरिका के पास फिलहाल लंबी दूरी की मिसाइलें तो हैं, लेकिन उनकी लागत बेहद ज्यादा है। दूसरी ओर, ईरान निर्मित शाहेद-136 ड्रोन बेहद कम खर्च में तैयार हो जाते हैं और एक साथ बड़ी संख्या में छोड़े जा सकते हैं। यही कारण है कि अमेरिका भी अब इन्हें मॉडल मानकर अपने हथियारों के बेड़े में शामिल करना चाहता है।

शाहेद-136 की ताकत

साल 2020 में पहली बार ईरान ने शाहेद-136 ड्रोन का इस्तेमाल किया था। यह ड्रोन हथियार की तरह काम करता है और लक्ष्य पर पहुंचने के बाद जोरदार विस्फोट करता है। इसकी रेंज 2,000 से 2,500 किलोमीटर तक होती है और यह करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। आमतौर पर इसे बड़ी संख्या में लांच किया जाता है, जिससे दुश्मन पर स्वॉर्म अटैक किया जा सके। एक ड्रोन 40 से 50 किलो विस्फोटक लेकर चलता है, जो किसी इमारत या सैन्य अड्डे को ध्वस्त करने के लिए काफी होता है।

स्वॉर्म अटैक की रणनीति

ईरान इन ड्रोन का इस्तेमाल कई जगहों पर एक साथ हमला करने के लिए करता है। यह प्रोपेलर से चलता है और 3,000 से 4,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। रूस ने यूक्रेन में इसका व्यापक इस्तेमाल किया है, जिसने अमेरिका और बाकी देशों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य के युद्धों में ऐसे ड्रोन कितने अहम साबित हो सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

इजराइल पर बरसे ईरान के क्लस्टर बम, 8 किमी के दायरे में मची तबाही

March 7, 2026

ताकत ऐसी कि हिरोशिमा से 20 गुना ज्यादा तबाही, अमेरिका ने दागी ‘डूम्सडे’ मिसाइल

March 7, 2026

ईरान से जंग में कंगाल न हो जाए अमेरिका, हर दिन 9000 करोड़ स्वाहा

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.