अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा आईजी रैंक में इम्पैनल किया गया है, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। केंद्र की कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा देशभर से कुल 65 आईपीएस अधिकारियों को आईजी या उसके समकक्ष रैंक में इम्पैनल किया गया है। इसमें झारखंड कैडर के चार वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, 2004 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी – होमकर अमोल वेणुकांत, जो वर्तमान में आईजी अभियान के पद पर कार्यरत हैं, और प्रभात कुमार, जो आईजी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इनका चयन आईजी पैनल में हुआ है।
वहीं, 2005 बैच के कुलदीप द्विवेदी, जो फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें भी आईजी रैंक के लिए इम्पैनल किया गया है। इसके साथ ही, 2007 बैच के अनूप बिरथरे, जो वर्तमान में झारखंड जगुआर के आईजी के रूप में तैनात हैं, को भी इस पैनल में शामिल किया गया है।
इस निर्णय के बाद ये अधिकारी केंद्र सरकार के किसी भी मंत्रालय या एजेंसी में आईजी या समकक्ष स्तर पर नियुक्ति के पात्र होंगे। इससे उनके कॅरियर को नई ऊंचाई मिलेगी, साथ ही राज्य का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा।

