Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»शरीर का साइलेंट बॉडीगार्ड: कमी होते ही बिगड़ने लगती है सेहत
Adda More..

शरीर का साइलेंट बॉडीगार्ड: कमी होते ही बिगड़ने लगती है सेहत

सेलेनियम की कमी से थायराइड, इम्युनिटी और दिल पर पड़ सकता है गहरा असर। जानिए इसके फायदे, लक्षण और प्राकृतिक स्रोत।
By Samsul HaqueJanuary 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health: अच्छी सेहत के लिए सेलेनियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी जरूरत भले ही कम होती है, लेकिन इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। सेलेनियम प्राकृतिक रूप से मिट्टी, पानी और कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और शरीर के भीतर यह सेलेनोप्रोटीन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। ये सेलेनोप्रोटीन कोशिकाओं को नुकसान से बचाने, डीएनए की रक्षा करने और कई जरूरी जैविक प्रक्रियाओं को संतुलित बनाए रखने का काम करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार सेलेनियम को शरीर का “साइलेंट बॉडीगार्ड” कहा जाता है, क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के अंदर ही अंदर सेहत की रखवाली करता रहता है। शरीर में इसका सबसे ज्यादा असर थायराइड ग्रंथि पर देखने को मिलता है। थायराइड में अन्य अंगों की तुलना में सेलेनियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो थायराइड हार्मोन को सक्रिय करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा स्तर और वजन संतुलन में रहता है। सेलेनियम की कमी होने पर थायराइड से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है।

इस खबर को भी पढ़ें : हर वक्त थकान, बाल झड़ना, दर्द… कहीं वजह विटामिन D3 की कमी तो नहीं?

सेलेनियम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज नामक एंजाइम का हिस्सा बनकर शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करता है। इससे कैंसर, हृदय रोग और समय से पहले बुढ़ापे का खतरा कम हो सकता है। इम्युनिटी के लिहाज से भी सेलेनियम बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनाता है।

कई शोधों में यह भी सामने आया है कि सेलेनियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम घट सकता है। पुरुषों में सेलेनियम शुक्राणुओं की गुणवत्ता और उनकी गतिशीलता को बेहतर बनाता है, इसलिए इसे प्रजनन क्षमता के लिए भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है।

दिमाग की सेहत के लिए भी सेलेनियम अहम भूमिका निभाता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव याददाश्त को सुरक्षित रखने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है। अगर शरीर में लंबे समय तक सेलेनियम की कमी बनी रहे तो बार-बार संक्रमण, थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, बालों का झड़ना, थायराइड असंतुलन और मानसिक थकावट जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। गंभीर मामलों में दिल की मांसपेशियों को नुकसान और इम्युनिटी में भारी गिरावट भी देखी जा सकती है।

सेलेनियम की पूर्ति के लिए ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, गेहूं, ओट्स, मूंगफली, मशरूम, सोयाबीन, ब्राउन राइस और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.