Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोर गिरोह का राज, आदित्यपुर से दो गिरफ्तार
Jharkhand

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोर गिरोह का राज, आदित्यपुर से दो गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावाँ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 13 दिसंबर 2025 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को रोका, जिनके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के बताए ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से चोरी की कई और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि महतो उर्फ पतली (19 वर्ष) और सुरज सोय उर्फ डाकु (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सुरज सोय के घर से दो चोरी की मोटरसाइकिलें, जबकि रवि महतो के सालडीह बस्ती स्थित घर से एक मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा, दोनों के एक अन्य साथी के सालडीह बस्ती स्थित घर से भी एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हीरो होंडा और स्प्लेंडर प्लस जैसे मॉडल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुरज सोय उर्फ डाकु का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, ईचागढ़, आरआईटी और कदमा थाना क्षेत्रों में चोरी और संपत्ति से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। सभी जब्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस पूरे अभियान को सफल बनाने में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना प्रभारी पु.नि. विनोद तिकी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.