Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»ईडन गार्डन्स में ‘स्कॉटिश’ तूफान! स्कॉटलैंड ने तोड़ा USA का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Sports

ईडन गार्डन्स में ‘स्कॉटिश’ तूफान! स्कॉटलैंड ने तोड़ा USA का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक 'पावर प्ले': ईडन गार्डन्स में इटली को धोया, टी20 विश्व कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
एडिटरBy एडिटरFebruary 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

Kolkata: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर सोमवार को स्कॉटलैंड की टीम ने वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी। टी20 विश्व कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके साथ ही स्कॉटलैंड अब टी20 विश्व कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ‘एसोसिएट टीम’ बन गई है।

USA का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

स्कॉटलैंड ने इस पारी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले साल 2024 में USA ने कनाडा के खिलाफ 197 रन बनाए थे। अब स्कॉटलैंड इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि नीदरलैंड (193 रन) और आयरलैंड (189 रन) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

किस्मत ने दिया साथ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

स्कॉटलैंड की इस विश्व कप में एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, स्कॉटलैंड पिछली बार क्वालिफाई नहीं कर पाया था, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से मना करने और विश्व कप का बहिष्कार करने के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को मौका दिया। स्कॉटलैंड ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

बड़ी टीमों के लिए ‘खतरा’ है स्कॉटलैंड

यह सातवीं बार है जब स्कॉटलैंड टी20 विश्व कप का हिस्सा बन रहा है। इससे पहले वह वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी दिग्गज टीमों को हराकर उलटफेर कर चुका है। आज की पारी ने साबित कर दिया है कि उन्हें ‘अंडरडॉग’ समझना अन्य टीमों के लिए भारी पड़ सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : पाक की शर्मनाक हार टली! फहीम अशरफ ने नीदरलैंड के मुंह से छीनी जीत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

T20 World Cup 2026: आज मैदान पर उतरेगा पाकिस्तान, यूएई और नामीबिया का आगाज

February 10, 2026

T20 वर्ल्ड कप में छोटी टीमों का बेखौफ अंदाज! नेपाल-नीदरलैंड ने छुड़ाए पसीने

February 9, 2026

पाक की शर्मनाक हार टली! फहीम अशरफ ने नीदरलैंड के मुंह से छीनी जीत

February 7, 2026

RECENT ADDA.

सास से झगड़े के बाद पुतहु ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच

February 10, 2026

संसद में बवाल: रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप

February 10, 2026

मथुरा सु;सा;इड केस: हंसते-खेलते परिवार का अंत, सामूहिक आत्मह;त्या नोट ने चौंकाया

February 10, 2026

सऊदी अरब में ऊंटों का अपना पासपोर्ट, अब ‘शिप ऑफ डेजर्ट’ की होगी हाईटेक पहचान

February 10, 2026

WhatsApp का धांसू फीचर! अब फोटो-वीडियो एडिट कर ‘ड्राफ्ट’ में करें सेव

February 10, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.