अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड सरकार राज्य की किशोरियों और महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रही है। यह योजना हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप बालिकाओं को सम्मान, बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
इस खबर को भी पढ़ें : अबुआ सरकार की पहल से बेटियों को नई उड़ान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाखों छात्राएं सशक्त
वित्तीय वर्ष 2022–23 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 6,07,467 बालिकाओं के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें से 2,78,463 बालिकाओं को 104 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर पंजीकृत 15,007 विद्यालयों में से 13,469 विद्यालयों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिन विद्यालयों से अब तक आवेदन नहीं आए हैं, वहां से शीघ्र आवेदन सुनिश्चित करने के लिए विभागीय क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ बालिकाओं की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और राज्य के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

