Bihar News: सारण जिला के छपरा में शुक्रवार रात से जारी निरंतर मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज वर्षा के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है और हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

सुरक्षा और एहतियात के चलते जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार के लिए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने आमजनों से घरों में सुरक्षितरहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

बिजली और मोबाइल सेवा प्रभावित

भारी वर्षा के चलते रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गया है, जिससे संचार व्यवस्था प्रभावित है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया था। लगातार बरसात से जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है और लोगों को आवाजाही में कठिनाइयां हो रही हैं।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।

Share.
Exit mobile version