Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सरायकेला: कुख्यात श्रवण महतो गैंग ने रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार चला दी गो’ली
Jharkhand

सरायकेला: कुख्यात श्रवण महतो गैंग ने रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार चला दी गो’ली

By Samsul HaqueMay 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी नहीं देने पर न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले दुकानदार से रंगदारी को लेकर बहस की और फिर अचानक फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद वे सरायकेला की ओर फरार हो गए।

इस वारदात के पीछे कांड्रा के कुख्यात अपराधी श्रवण महतो और उसके गिरोह का नाम सामने आ रहा है। यही गिरोह इससे पहले 19 अप्रैल को सीमेंट कारोबारी संजय बर्मन पर भी हमला कर चुका है, जब उन्होंने 10 लाख रुपये की रंगदारी देने से इनकार किया था। उस मामले में भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

अब महज 21 दिन बाद फिर उसी गिरोह ने एक और व्यापारी को निशाना बनाकर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार दो बड़े हमलों के बावजूद अपराधियों को पकड़ने में असफल रहने के चलते अब स्थानीय व्यापारी वर्ग और आम जनता में रोष व्याप्त है। लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परंतु जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक इलाके में डर का माहौल कायम रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.