Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है, लेकिन रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। गठबंधन के इस फैसले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
कार्यकर्ताओं से मांगी माफी
प्रिय मित्रों/साथियों,
आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी…
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) October 12, 2025
आज बादलों ने फिर साजिश की,
जहां मेरा घर था वहीं बारिश की ।
अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की,
तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की ।।— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) October 13, 2025
आने वाले समय के संकेत
अपने संदेश में कुशवाहा ने कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां खुली होती हैं और कुछ छिपी हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गुस्से को शांत होने दें, और फिर महसूस करें कि फैसला उचित था या नहीं। उन्होंने आने वाले समय में सब कुछ स्पष्ट होने का संकेत भी दिया।
एनडीए में टूट की अटकलें
कुशवाहा के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वह एनडीए से अलग हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस खबर को भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा बोले- “NDA में सीट बंटवारा अधूरा, दिल्ली में होगा फैसला”



