अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पेशे से डॉक्टर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पार्टी की करारी हार के बाद परिवार से दूरी बना चुकीं रोहिणी ने सोमवार को ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी।
लालू की बेटी का वीडियो वायरल, बोलीं– मुझसे बहस करो
5 मिनट 44 सेकंड के इस वीडियो में रोहिणी एक पत्रकार से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान उनका गला बैठा हुआ है, लेकिन आवाज में गुस्सा और दर्द दोनों साफ झलकते हैं। उन्होंने पत्रकार से सवाल किया, “बेटियों को कितने घंटे और कितने दिन मायके में रहना चाहिए? इसका हिसाब कौन तय करेगा?”
“पिता को किडनी दी तो गलत?”– रोहिणी की तीखी टिप्पणी
इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें गालियां देते हैं, वही लोग अब पिता को किडनी देने के उनके फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “जिनका खून एक बोतल देने में सूख जाता है, वे किडनी देने पर भाषण देने निकल आते हैं।”
पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, “जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, वे झूठी हमदर्दी दिखाने के बजाय अस्पतालों में उन लाखों जरूरतमंदों को किडनी दान करें जो अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।” उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “पिता को किडनी देने वाली बेटी को गलत ठहराने वाले लोग हिम्मत करें और खुले मंच पर मुझसे बहस करें।”
ट्रोल्स और पत्रकारों को जमकर लताड़ा
गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य ने कुछ वर्ष पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान की थी। चुनाव के बाद से वे लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों से चर्चा में हैं। ताजा वीडियो ने एक बार फिर बिहार की राजनीति को उबाल पर ला दिया है।
इस खबर को पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्या के लिए ठोकी जांच की मांग!
इस खबर को पढ़ें: तेजस्वी के बिहार के सीएम बनने पर…बहन रोहिणी का अजीबोगरीब बयान

