Ranchi News: राजधानी के प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रिनपास (RINPAS – Ranchi Institute of Neuro Psychiatry and Allied Sciences) में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रसिद्ध और अनुभवी मनोचिकित्सक डॉ. जयति सिमलाई ने संस्थान की निदेशक के रूप में दोबारा पदभार ग्रहण कर लिया है।

डॉ. सिमलाई कुछ समय पहले सर्जरी के कारण अस्थायी अवकाश पर चली गई थीं, जिसके चलते उन्होंने निदेशक पद का कार्यभार छोड़ा था। उनकी अनुपस्थिति में डॉ. अमोल रंजन सिंह प्रभारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे।

स्थिरता की उम्मीद

अब स्वस्थ होकर लौटने के बाद डॉ. जयति सिमलाई ने पुनः निदेशक का पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद संस्थान में एक बार फिर स्थिरता और प्रशासनिक दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है, जो संस्थान के कामकाज के लिए आवश्यक है।

Share.
Exit mobile version