Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»RIMS Hostel: तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी उनकी दोस्त, डॉक्टर की मौत
#Trending

RIMS Hostel: तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी उनकी दोस्त, डॉक्टर की मौत

By Samsul HaqueOctober 21, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : रांची रिम्स ( RIMS ) में बीते कल रात डॉक्टर आकाश भेंगरा की हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जबकि डॉक्टर के साथ एक युवती भी छत से गिरी है, जिसका इलाज चल रहा है। रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात फर्श पर किसी के गिरने की जोरदार आवाज हुई। जब हॉस्टल से निकलकर सभी डॉक्टर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर आकाश और आकाश की दोस्त पल्लवी नाम की एक युवती जमीन पर गिरे पड़े है। मौके पर मौजूद गार्ड्स और डॉक्टरों ने मिलकर तुरंत डॉक्टर और उनकी दोस्त को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।

डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद वह अपने साथी डॉक्टर आकाश भेंगरा को नहीं बचा पाए। देर रात ही डॉक्टर आकाश की मौत हो गई। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार तीसरे मंजिल से गिरने की वजह से डॉक्टर आकाश को मल्टीपल इंजरी हुई थी। बताया जा रहा है कि आकाश पीजी सेकंड ईयर का छात्र था। वहीं, डॉक्टर आकाश की दोस्त पल्लवी का फिलहाल रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल पल्लवी के कंधे में चोट आई है।

इलाज के दौरान, पल्लवी अपने बेड से आकाश का नाम लेकर उसे पुकारती रही। उसे आकाश के गंभीर होने की जानकारी थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना उसे नहीं दी गई थी। डॉक्टर और एक युवती के गिरने की सूचना पर बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि आखिर डॉक्टर और उनकी दोस्त पल्लवी तीसरे मंजिल से कैसे गिरे। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : रिम्स में इलाजरत पुलिसकर्मियों से मिले असम के सीएम, जानें क्या कहा..

इस खबर को भी पढ़ें : RIMS में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, डॉक्टरों का हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.