Health News: रिपोर्ट्स और शोध बताते हैं कि खाना बनाने के बाद बचे तेल को दोबारा गरम करके इस्तेमाल करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। जब तेल बार-बार गरम होता है, तो उसमें जहरीले तत्व, फ्री रेडिकल्स और एल्डिहाइड्स पैदा होते हैं। ये कार्सिनोजेनिक रसायन कैंसर का कारण बन सकते हैं।

स्ट्रीट फूड में बढ़ा खतरा

भारत में कई स्ट्रीट फूड विक्रेता एक ही तेल को 4-5 बार इस्तेमाल करते हैं। कुछ सर्वे में उनके तेल के नमूनों में जहरीले तत्व विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों से दुगना पाए गए हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं।

किन तेलों का करें इस्तेमाल

अगर आपको हेल्दी कुकिंग चाहिए तो सरसों का तेल और मूंगफली का तेल अच्छे विकल्प हैं। पोमेस ऑलिव ऑयल से कुकिंग करने से बचें, और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का उपयोग केवल सलाद या ड्रेसिंग में करें। तलने की जगह देसी घी को कुकिंग के लिए अपनाएं, जो सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है।

तले खाने से करें परहेज

तले हुए भोजन के स्थान पर बेक और स्टीम फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे न केवल कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है, बल्कि यह वजन और पाचन के लिए भी फायदेमंद है।

जरूरी सावधानियां

खाना बनाने के बाद बचे तेल को कभी स्टोर करके दोबारा उपयोग न करें। एक बार गरम किया हुआ तेल अपने रासायनिक गुण बदल देता है, जिससे वह शरीर के लिए हानिकारक बन जाता है।

Share.
Exit mobile version