Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड की बंद कोयले की खदानों से निकल सकता है ये हल? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Jharkhand

झारखंड की बंद कोयले की खदानों से निकल सकता है ये हल? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

झारखंड की परित्यक्त कोल खदानों में 1060 लाख किलोलीटर से अधिक पानी मौजूद है। अध्ययन में पाया गया कि मामूली शुद्धिकरण के बाद यह पानी पेयजल, खेती-किसानी, उद्योग और मत्स्य पालन जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार अगर इन जलभंडारों का उपयोग करे तो राज्य में हर साल होने वाले जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
By Samsul HaqueAugust 19, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में करीब पचास से ज्यादा बंद खुले कोल खदानों के जल का उपयोग उद्योग, जलापूर्ति, खेती किसानी में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि कुछ बंद खदानों के जल का इस्तेमाल मत्स्य पालन में हो रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

सीएमपीडीआई ने एक अध्ययन में पाया कि झारखंड के कोल खदानों में 1060 लाख किलोलीटर वार्षिक पानी मौजूद है। इसका बेहतर इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अध्ययन में पाया कि झारखंड में परित्यक्त खुली कोयला खदानों को जैविक खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करके फाइटोप्लांकटन की वृद्धि को बढ़ावा देकर, हाइड्रिला जैसी जलीय वनस्पतियों को लगाकर और सबमर्सिबल पंप प्रणालियों का इस्तेमाल कर कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

अध्ययन में पाया इन खदानों में 1060 लाख किलोलीटर वार्षिक पानी मौजूद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में कहा गया है कि हम इसे पीने योग्य भी बना सकते हैं। एक ओर राज्य सरकार नए-नए डैम, जलाशय के निर्माण कर रही है, वहीं वह इन खदानों के जल भंडार का इस्तेमाल कर जल की कमी को पूरा कर सकती है। झारखंड में कई कोल कंपनियों के पचास से ऊपर खदानें हैं। ये खदान पचास हेक्टेयर से लेकर तीन सौ हेक्टेयर में फैली हुई हैं। ये विशाल गहराई वाली हैं। हजारीबाग, खलारी, रामगढ़ आदि में बंद खदानों का इस्तेमाल मछली पालन के लिए किया जा रहा है।

खलारी में सीसीएल के एनके एरिया अंतर्गत करकट्टा ‘ए’ ब्लाक के दूसरा पार्ट, नौ नंबर बंद खदान में पानी भर गया था और अभी डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से केज कल्चर विधि से ग्रामीण मछली पालन कर रहे हैं। यहां से मोटर पंप द्वारा सीसीएल के कालोनियों में पानी की सप्लाई भी की जा रही है। यह एक दो उदाहरण है, लेकिन राज्य सरकार इसका इस्तेमाल कर सकती है। इस बार अच्छी बारिश से जलाशय भर गए हैं, लेकिन हर साल झारखंड जल संकट से जूझता है। भूमिगत जल तेजी से नीचे जा रहा है। खेती किसानी से लेकर पेयजल के लिए भी धरती के जल का दोहन कर रहे हैं।

झारखंड के खदानों का जल मामूली इस्तेमाल से पीने योग्य बनाया जा सकता है। जबकि पश्चिमी देशों में खदानों का पानी अम्लीय होता है लेकिन भारत की ज्यादातर कोयला खदानों से निकलने वाला खदान जल तुलनात्मक रूप से अच्छी गुणवत्ता का है और मामूली उपचार के बाद घरेलू, औद्योगिक और कृषि उपयोग में किया जा सकता है। बोतलबंद पानी के उत्पादन के लिए भी यह उपयुक्त हो सकता है। सीएमपीडीआई के अध्ययन सीपीसीबी वर्गीकरण और भारतीय मानक ब्यूरो 10500 मानकों के आधार पर खदान जल की गुणवत्ता का मानकीकरण किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

RECENT ADDA.

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.