अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भर्ती का बड़ा अवसर प्रदान किया है। आरबीआई ने सहायक (Assistant) के 650 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए देश के विभिन्न शहरों में स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। बैंकिंग क्षेत्र में सहायक के पद को सबसे प्रतिष्ठित एंट्री-लेवल नौकरियों में से एक माना जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्लू BD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना ही पर्याप्त है। इसके अलावा, जिस राज्य से उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आरबीआई सहायक पद के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:
-
प्रारंभिक परीक्षा: इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न होंगे।
-
मुख्य परीक्षा: इसमें जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज जैसे विषय शामिल होंगे।
-
भाषा परीक्षा (LPT): अंतिम चरण में उम्मीदवार की स्थानीय भाषा की समझ परखी जाएगी।
वेतन और शानदार सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। बेसिक पे लगभग ₹29,000 के साथ कुल ग्रॉस सैलरी करीब ₹58,000 प्रति माह होगी। सभी कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी ₹50,000 से ₹54,000 के बीच रहती है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को सरकारी आवास भत्ता, महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा और यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : आईटी युवाओं की बल्ले-बल्ले: Cognizant करेगा 25 हजार फ्रेशर्स की भर्ती!

